अनुशासन है जीवन धन, अनुशासन प्राण हमारा है |
अनुशासन का पालन करना, हमने आज विचारा है ||
अनुशासन ही बल पौरुष है, वीर पुरुष की थाती है |
अनुशासन ही ज्योतिर्मय, जलते दीपक की बाती है |
अनुशासन ही सबल राष्ट्र का, सच्चा जीवन साथी है |
अनुशासन युक्त जाति जगत में, जीवित जागृत जाति है ||
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें