दयाकर दान भक्ति का, हमें परमात्मा
देना |
दया करना , हमारी आत्मा में शुद्धता
देना ||
हमारे ध्यान में आओ, प्रभो ! आखों में
बस जाओ |
अँधेरे दिल में आकर के , परम ज्योति
जगा देना || दया ....
बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम
का सागर |
हमें आपस में मिल-जुल कर, प्रभो रहना
सिखा देना || दया ...
हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो
सेवा |
सदा ईमान हो सेवा , व सेवकचर बना देना
|| दया ...
वतन के वास्ते जीना , वतन के वास्ते
मरना |
वतन पर जां फ़िदा करना, प्रभो ! हमको
सिखा देना || दया .....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें